फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Accident: ट्रक ने स्कॉर्पियों में मारी टक्कर, मची चीख-पुकार; हादसे में आठ बच्चों समेत 15 लोग घायल

Mon, 07 Oct 2024 12:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
विज्ञापन
मिर्जापुर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां ट्रक ने स्कॉर्पियों में टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियों सवार आठ बच्चे समेत 15 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। स्कॉर्पियों सवार कीछौछा दरगाह शरीफ से दर्शन कर मध्य प्रदेश लौट रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें