फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival Special Train:वाराणसी होकर गुजरेंगी बिहार और मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन,नोट कर लें टाइमिंग

Thu, 20 Oct 2022 01:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

21 से 31 अक्तूबर तक दादर-बरौनी-दादर विशेष ट्रेन वाया वाराणसी चलेगी। 20 से 31 अक्तूबर तक दादर-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 21, 26 और 28 अक्तूबर को वाराणसी के रास्ते चलायी जाएगी।
विज्ञापन
Indian Railway - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बिहार और मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनें वाया वाराणसी होकर गुजरेंगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक 21 से 31 अक्तूबर तक दादर-बरौनी-दादर विशेष ट्रेन वाया वाराणसी चलेगी। 20 से 31 अक्तूबर तक दादर-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 21, 26 और 28 अक्तूबर को वाराणसी के रास्ते चलायी जाएगी। मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी 21 अक्तूबर से दो दिसंबर तक चलायी जाएगी।

विज्ञापन


वाराणसी सिटी से चलेगी मरुधर एक्सप्रेस
यार्ड रिमॉडलिंग के चलते बनारस से चलने वाले मरूधर एक्सप्रेस को वाराणसी सिटी से चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने इसकी नई सारणी जारी की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक ट्रेन संख्या 14854 /53, 14864/63 और 14866/65 जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से वाराणसी जंक्शन के बजाय वाराणसी सिटी से चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें