फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में खुशी:कार्यकर्ता बोले-नया मुकाम हासिल करेगी पार्टी

Thu, 20 Oct 2022 12:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्वाचित होने पर कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। बुधवार को शहर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने भी जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्वाचित होने पर कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। बुधवार को शहर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने भी जीत की बधाई दी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस नेताओं ने खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस संगठन को मिलेगा। उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नए मुकाम हासिल करेगी व संगठन को और मजबूती मिलेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनीष चौबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई। पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 22 साल बाद चुनाव हुआ। इसमें जनता की जीत हुई है। वहीं रामसुधार मिश्र, शैलेंद्र सिंह, विनोद सिंह व डॉ. आशीष पांडेय ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें