रेलवे ने वाराणसी- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक अप और डाउन ट्रेन का संचालन कराने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन त्योहार विशेष करके 26 और 27 अक्तूबर को चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04211 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा त्योहार स्पेशल ट्रेन 26 अक्तूबर को वाराणसी स्टेेशन से शाम 4:15 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:30 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
वाराणसी होकर गुजरेंगी बिहार और मुंबई की ट्रेनें
बिहार और मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनें वाया वाराणसी होकर गुजरेंगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक 21 से 31 अक्तूबर तक दादर-बरौनी-दादर विशेष ट्रेन वाया वाराणसी चलेगी। 20 से 31 अक्तूबर तक दादर-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।
रेलवे के मुताबिक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 21, 26 और 28 अक्तूबर को वाराणसी के रास्ते चलायी जाएगी। मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी 21 अक्तूबर से दो दिसंबर तक चलायी जाएगी।