फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलिस के पहरे में हुआ खाद का वितरण

विज्ञापन
खाद के लिए चपकी लैंपस पर लगी किसानों की भीड़।
विज्ञापन
बभनी। चार दिनों से चक्कर काट रहे किसानों में शुक्रवार को चपकी लैंपस पर पुलिस की सुरक्षा के बीच खाद का वितरण किया गया। भीड़ की वजह से खाद वितरित कराने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। बहुत से किसानों का खाद नहीं मिल पाई, जिससे वे मायूस लौट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद के लिए सुबह से ही चपकी लैंपस पर किसानों की भीड़ लग गई। चपकी लैंपस पर यूरिया खाद महज 240 बोरी थी जहां किसानों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई। भीड़ देखकर खाद वितरण कराने आए एडीसीओ अजय कुमार और एडीओ कोऑपरेटिव संतेश कुमार के पसीने छूट गए। एडीसीओ ने निर्देश जारी किया कि जो समिति के सक्रिय सदस्य हैं और जिनका लेन-देन क्लियर है उन्हीं किसानों को खाद वितरित किया जाएगा। एक एकड़ से कम खतौनी वाले किसानों को भी खाद नहीं मिलेगा। इस निर्देश के बाद किसान उग्र हो गए और खाद के लिए अडे़ रहे। सुरक्षा में लगी पुलिस ने किसी तरह किसानों को शांत कराया। किसान रामलाल, मुन्नीलाल, महेंद्र सिंह, सीताराम आदि का कहना है कि हम लोग लैंपस के सक्रिय सदस्य हैं। इसके बावजूद खाद नहीं मिल रही।

एसडीएम ने सहकारी समितियों का किया निरीक्षण
घोरावल। एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को क्षेत्र की कई सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समितियों के सचिवों को निर्देश दिया कि सही तरीके से खाद का वितरण करें, ताकि किसानों को समस्या न होने पाए। एसडीएम ने बताया कि मुसहा समिति पर अधिक भीड़ थी। किसानों की शिकायत सचिव को चेतावनी दी गई है। एसडीएम ने थाना प्रभारी को पुलिस की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए नंबरिंग प्रणाली लागू करने को कहा गया है। सभी समितियों पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें