गीता पाठ कर किया डॉ. फिरोज का विरोध
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय (एसवीडीवी) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है। रविवार को छात्रों ने गीता का पाठ किया और आंदोलन की सफलता की कामना की है। चक्रपाणि ओझा, शशिकांत मिश्र, रंजीत, शुभम तिवारी, कृष्ण कुमार पांडेय, अभिषेक, प्रिंस, आनंद मोहन झा आदि ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुईं तो न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि डॉ. फिरोज की नियुक्ति के बाद से ही एसवीडीवी के छात्रों ने कुलपति आवास के सामने धरना शुरू कर दिया था।