टीम मैनेजर दीपक पांडेय का आरोप है कि टीम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस से सहायता की मांग की, लेकिन चार घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। उधर, शिवपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि स्कूल परिसर में कुछ लड़के शोर मचा रहे थे। प्रिंसिपल ने सूचना दी तो छानबीन की गई। धक्कामुक्की की बात सामने आई। आसपास लगे सीसी कैमरे भी खंगाले गए। अभी तक पीड़ित ने तहरीर भी नहीं दी है।
सहमी छात्राएं
झांसी मंडल टीम के मैनेजर दीपक पांडेय ने बताया कि छात्रों की दबंगई के चलते छात्राएं खिलाड़ी सहमी हुई हैं। अभ्यास करने से भी कतरा रही हैं। आयोजक की ओर से सुरक्षा व्यवस्था तक मुहैया नहीं कराया गया है। डीआईओएस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।