इंडिगो के विमान में सवार मिर्जापुर की महिला यात्री की रविवार को मौत हो गई। मुंबई से वाराणसी आते समय औरंगाबाद स्थित छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। परिजनों को औरंगाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया और शव सौंप दिया गया। इसके बाद विमान ने वाराणसी के लिए उड़ान भरा। इस बीच लगभग चार घंटे की देरी से रात 1.50 बजे विमान एयरपोर्ट पर पहुंच सका।