फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला पत्रकार और एलबम कलाकार ने एक दूसरे पर दर्ज कराया मुकदमा, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Fri, 02 Sep 2022 11:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विंध्याचल निवासी एलबम कलाकार सृष्टि भंडारी और पत्रकार विजयलक्ष्मी तिवारी सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्त बनी थीं। बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया। दोनों ने वाराणसी के राजातालाब थाने में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्द कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलबम कलाकार सृष्टि भंडारी निवासिनी विंध्याचल मिर्जापुर ने शुक्रवार को थाना राजातालाब में पत्रकार विजय लक्ष्मी के खिलाफ गाली गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया के माध्यम से सृष्टि भंडारी और विजयलक्ष्मी तिवारी दोस्त बनी थीं। बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया।

विज्ञापन


महिला पत्रकार ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को कलाकार सृष्टि भंडारी ने भी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक राजातालाब मुन्ना राम ने बताया कि दोनों महिलाओं की ओर से शिकायत आई है। मुकदमा दर्ज की जांच की जा रही है।

बेटे के न मिलने पर पिता को जबरन ले गए कार सवार
मिर्जामुराद क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम कार सवारों ने बेटे के न मिलने पर पिता को घर से जबरन ले गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मिर्जामुराद क्षेत्र चक्रपानपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम को कार सवार राजकुमार बिंद के घर पहुंचे। राजकुमार बिंद के घर पर न रहने के कारण उसके पिता से शादी के सिलसिले में बातचीत की। राजकुमार के घर पर मौजूद न होने पर कार सवार उसके पिता जगंतु बिंद को जबरन कार में बैठा कर ले गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें