चितईपुर थाने पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मामले में अनुराधा की सास चंद्रावती देवी की शिकायत पर पुलिस ने अजय पांडेय और अंजली सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पति की मौत के बाद अनुराधा का अजय पांडेय से संबंध था। अजय दवा कंपनी में नौकरी करता है और मूल रूप से चित्रकूट का रहने वाला है। वह सारनाथ में रहता था। अनुराधा की बेटी अजय को पापा कहकर बुलाती थी।
पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ माह से अजय का उसी दवा कंपनी में काम करने वाली बोकारो, झारखंड निवासी अंजली सिंह से संबंध हो गया था। आरोप है कि इसके बाद अजय ने अनुराधा को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया। प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि अजय पांडेय और अंजली सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।