फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सहा जा रहा तीखी धूप का सितम, फरवरी महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास 

Fri, 26 Feb 2021 08:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल में मौसम का मिजाज इतनी तेजी से बदल रहा है कि फरवरी महीने में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में तीखी धूप होने के साथ ही शाम को भी गर्मी अधिक लग रही है। अब तो लोग गर्मी से राहत के लिए पंखा भी चलाने लगे हैं। इधर, अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जिस तरह का मौसम दिख रहा है, उससे यहीं कहा जाता है कि इस बार अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


वसंत पंचमी के बाद से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप भी तेज होने लगी है और हवा भी नहीं चल रही है। जहां तक तापमान की बात करें तो फरवरी में औसतन अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इधर दो दिन से तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। दो दिन में ही दो डिग्री तापमान बढ़ गया है।

इधर गुरुवार को भी दिन में धूप बहुत तीखी रही। यहीं कारण है कि घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह और शाम गर्मी भी अधिक लगने लगी है। बुधवार को जहां अधिकतम 30.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं गुरुवार को बढ़कर 32.4 पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि औसत से दो डिग्री अधिक तापमान होने की वजह से गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें