फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज राय हत्याकांड: कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ कोई गवाह, साक्ष्य के लिए 13 फरवरी तिथि तय

Tue, 30 Jan 2024 10:04 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

मनोज राय हत्याकांड में सुनवाई के दौरान कोर्ट में कोई साक्षी उपस्थित नहीं हुआ। गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने साक्ष्य के लिए 13 फरवरी की तिथि तय की है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी और तीन सहयोगियों पर एमपी एमएलए कोर्ट अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अरविंद मिश्र की अदालत में 23 साल पुराने मनोज राय हत्याकांड में मंगलवार को कोई साक्षी उपस्थित नहीं हुआ। साक्ष्य के लिए 13 फरवरी की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था, उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी। उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन मनोज राय के पिता ने मनोज की हत्या मामले में पिछले साल जुलाई में मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। चार्जशीट में मुख्तार अंसारी के साथ सरफराज मुन्नी, अफरोज उर्फ चुन्नू, जफर उर्फ चंदा के साथ दस लोगों को नामजद किया गया था।

इसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दो अभियुक्त पहले से ही सरकारी अभिलेखों में भगोड़ा घोषित किए जा चुके हैं। मनोज राय हत्याकांड में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित होने के बाद पत्रावली सत्र न्यायालय में भेजी गई थी। मुख्तार अंसारी और सरफराज उर्फ मुन्नी की एक पत्रावली थी तथा दूसरी पत्रावली जफर उर्फ चंदा और अफरोज उर्फ चुन्नू की थी। न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों की पत्रावलियां एक कर दी गईं। 
विज्ञापन


पिछली तिथि में आरोपियों पर आरोप तय किया गया था। मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग का लिंक न मिलने के कारण पेश नहीं हुआ। अभियोजन की ओर से कोई साक्षी उपस्थित नहीं हुआ। इस पर न्यायालय ने साक्ष्य के लिए 13 फरवरी की तिथि तय कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें