पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। कपसेठी क्षेत्र में पशु लदी पिकअप का पीछा कर रहे चौकी इंचार्ज को धक्का मारकर घायल करने के बाद वाहन लेकन पशु फरार हो गए। घायल दरोगा को अस्पताल ले जाया गया और तस्करों की तलाश जारी है।
कपसेठी थाने की धवकल गंज पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा को पशु से लदी पिकअप गाड़ी का पीछा करना उस समय महंगा पड़ गया जब पशु तस्कर दरोगा की बाइक में पिकअप को बैक कर धक्का मार कर भागने में सफल रहे इस दरमियान दरोगा चोटिल हो गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बीती देर रात को थाना क्षेत्र के साइपुर चौराहे पर उक्त पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अभय प्रताप सिंह अपने हमराही सिपाही के साथ खड़े थे कि एक पिकअप पर पशु लादकर बड़ा गांव की तरफ पशु तस्कर जा रहे थे।
जिन्हें रोकने का जब उक्त दरोगा ने प्रयास किया तो वे भागने लगे जिनका पीछा दरोगा ने सिपाही को बाइक पर बैठकर पिकअप का पीछा किया कुछ दूर जाने के बाद पिकअप चालक ने वाहन को रोक दिया जैसे ही सिपाही बाइक से उतरकर आगे वाहन के केबिन की तरफ गया कि पशु तस्कर पिकअप का बैक गियर लगाकर तेजी से पीछे की तरफ पिकअप दौड़ा दिया।
विज्ञापन
बाइक पर बैठे दरोगा पिकअप की चपेट में आकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया वही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई इस बीच मौका पाकर जब तक सिपाही कुछ समझ पाता पशु तस्कर पशु समेत बड़ा गांव की तरफ भाग निकले फिर हाल इस मामले में पुलिस साधोगंज के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।