फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर से लेकर गांव तक फाॅल्ट ने बढ़ाई परेशानी, तार टूटने की समस्या ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार की देर रात तेज हवा के साथ बारिश और बिजली चमकने से शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई। इसमें कुछ जगहों पर खंभे गिरकर टेढ़े हो गए तो कुछ जगहों पर तार टूटने से बिजली गुल हो गई। आपूर्ति बहाल होने तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। इधर बुधवार को दिन में वरुणापार में ट्राॅली की टक्कर से पोल गिरने से भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से आपूर्ति को बेहतर करने के लिए समय-समय पर ढीले तार को सही कराए जाने, ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराने सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बाद भी जरा सी हवा चलने पर तार टूटकर गिर जा रहा है। इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर में भी फाॅल्ट हो रहे हैं। मंगलवार की रात तेज बारिश से रामनगर उपकेंद्र के पास ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई, इससे आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। बुधवार सुबह यहां ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति की गई। इसके अलावा भदैनी उपकेंद्र, नगवां उपकेंद्र पर भी ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर लगवाना पड़ा। वरुणापार के कोइलहवां उपकेंद्र के तहत काॅलोनी में ट्राॅली के टक्कर से पोल टूटकर गिर गया। इधर तरना उपकेंद्र पर मंगलवार की देर रात ट्रांसफाॅर्मर खराब हाे गया उसको किसी तरह बनवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें