फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने रिश्तों की मर्यादा को किया तार-तार: बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास; मां ने बताया उस दिन क्या हुआ?

Tue, 07 Nov 2023 04:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जलालीपट्टी क्षेत्र की एक महिला साड़ी के एक कारखाने में काम करती है। महिला के अनुसार, शराब पीने के आदी पति की खराब आदतों के कारण एक ही घर में रहते हुए दोनों अलग-अलग कमरे में रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति अपनी सगी बेटी संग आए दिन गलत करने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालीपट्टी क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी पाकर किशोरी की मां ने अपने पति के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जलालीपट्टी क्षेत्र की एक महिला साड़ी के एक कारखाने में काम करती है। महिला के अनुसार, शराब पीने के आदी पति की खराब आदतों के कारण एक ही घर में रहते हुए दोनों अलग-अलग कमरे में रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति अपनी सगी बेटी संग आए दिन गलत करने का प्रयास करता है। विरोध करने पर मारता-पीटता है। इसके साथ ही उसका पति उसके ऊपर दूसरे पुरुष के साथ करीबी का झूठा आरोप लगाता है। महिला ने बताया कि रविवार की देर रात शराब के नशे में धुत पति उसके कमरे में घुस आया और बेटी संग दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने मां-बेटी की पिटाई की। इसके बाद न कहीं भाग गया। इस संबंध में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें