फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोतवाली में पिता-पुत्र ने दिखाई दबंगई, सिपाही से की मारपीट, नेमप्लेट तोड़ी

Sun, 22 Nov 2020 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
police demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शाहगंज क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला में दो वाहनों की भिड़ंत के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस के जवान ही चपेट में आ गए। मनबढ़ पिता-पुत्रों ने सरेराह सिपाही के साथ धक्का-मुक्की की। थाने में पहरे पर तैनात सिपाही की भी पिटाई कर दी। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर पिता समेत दो पुत्रों का कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चूड़ी मोहल्ला के पास दो वाहनों में पास लेने के दौरान टक्कर के बाद सवारों में कहासुनी हो गई। सूचना पर एसआई लव कुमार शुक्ला सिपाही रामसिंह मामले की जांच में पहुंचे। इस बीच पहुंचे एक पक्ष से राघवेंद्र प्रताप सिंह व उनके पुत्र सौरभ सिंह व ऋषभ सिंह ने पुलिकर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी।


किसी तरह से पुलिस पिता-पुत्रों को थाने लाई। वहां पहरे पर तैनात सिपाही चंदन विश्वकर्मा के साथ भी मारपीट की गई। मनबढ़ों ने सिपाही की नेम प्लेट भी तोड़ दी। कोतवाली परिसर में हुए भारी हंगामे से बाहर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ अंकित कुमार ने बताया कि सिपाही रामसिंह की तहरीर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, उनके पुत्र सौरभ व ऋषभ के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। वहीं वाहन टक्कर के मामले में अब्दुल सत्तार निवासी चूड़ी मोहल्ला, विंध्याचल सिंह, अमित सिंह ताखा पूरब को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें