फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः डेढ़ साल के मासूम का शव लेकर थाने पहुंचा पिता, मां ने लगाया हत्या का आरोप 

Sat, 22 Dec 2018 11:29 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक पिता ने अपने डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे का शव लेकर थाने पहुंचा गया। यह देखकर पुलिस भी हतप्रभ रह गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने पर पहुंची बच्चे की मां ने उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना यूपी के जौनपुर जिले की है।
विज्ञापन


केराकत कोतवाली क्षेत्र के सेनापुर गांव निवासी दीपक सोनकर की पत्नी रेशमा अपने दो बच्चों तीन वर्ष के विजय और डेढ़ वर्ष के सिजय के साथ दो साल से अपने मायके चंदवक में रह रही थी। रेशमा के पति दीपक का ससुराल आना जाना लगा रहता था।

दीपक सोनकर बुधवार को ससुराल गया था। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे वह अपने डेढ़ वर्ष के बेटे सिजय को बाजार से बिस्कुट दिलाने के बहाने लेकर घर चला गया था। बाजार से देर तक वह नहीं लौटा तो रेशमा को चिंता हुई।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने देर शाम तक बाजार में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। रेशमा व उसके मायके के लोग यह सोचकर रात में घर चले गए कि दीपक बेटे को लेकर घर चला गया होगा। इधर शुक्रवार को भोर में करीब चार बजे दीपक अपने बेटे सिजय का शव लेकर केराकत कोतवाली पहुंचा तो पुलिस यह देखकर हतप्रभ रह गई।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

उसने बताया कि बेटा उसके हाथ से छूट कर जमीन पर गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम के सिर, मुंह, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। मासूम की मौत संदिग्ध होने पर पुलिस ने पिता दीपक को हिरासत में ले लिया।

सूचना पर बच्चे की मां रेशमा अपने पिता फूलचंद सोनकर, मां बंता देवी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ केराकत कोतवाली पहुंच गई। यहां बेटे का शव देखते ही रेशमा ने अपने पति पर ही हत्या का आरोप लगाने लगी। मृत मासूम के नाना फूलचंद ने थाने में तहरीर देकर बच्चे की मौत का कारण जानने की मांग की है।

एसपी दिनेशपाल सिंह का कहना है कि मासूम की मौत संदिग्ध है। मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। फिलहाल मृत बच्चे के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें