फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, चाची ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 06 Apr 2019 02:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिता ने अपने हाथों से ही रिश्तों को तार-तार कर दिया। एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की। किशोरी की चाची ने पुलिस स्टेशन में अपने जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के एक गांव में पिता द्वारा नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के अनुसार उसकी मां की मौत होने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी सौतेली मां उसे पसंद नहीं करती थी। इसी वजह से वो अपने चाची के पास रहने लगी। कुछ महीने पहले चाची के घर पर उसका पिता आया। इसके बाद किशोरी को अपने साथ लेकर चला आया। 

Trending Videos
विज्ञापन

अपने घर ले जा कर किशोरी के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह से अपनी चाची को पिता की हैवानियत के बारे में बतया। किशोरी की चाची उसे लेकर सारनाथ थाने गई और मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी की चाची की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें