टमाटर की सुरक्षा के लिए दुकानदार ने रखा था बाउंसर
- फोटो : अमर उजाला
बाउंसर लगाकर टमाटर बेचने के मामले में नामजद सपा नेता व सीरगोवर्धनपुर निवासी अजय फौजी उर्फ अजय यादव अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं, लेकिन आरोपी पकड़ से दूर है। बाउंसरों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चिह्नित होते ही बाउंसरों से पूछताछ की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।