टोल प्लाजा पर फास्ट टैग अनिवार्य करने के निर्णय के बाद डाफी टोल प्लाजा पर काउंटर शुरू कर दिया गया है। यहां वाहन चालक आधार और पैन कार्ड की छाया प्रति जमाकर फास्ट टैग के सदस्य बन सकते हैं। छोटे वाहनों के लिए 500 और बड़े वाहनों के लिए 900 रुपये शुल्क निर्धारित है। फास्ट टैग कार्ड जारी होने के बाद 300 रुपये धरोहर राशि के रूप जमा रहेंगे, जबकि बाकी धनराशि का प्रयोग टोल प्लाजा पर किया जा सकेगा। टोला प्लाजा के अलावा इसे ऑनलाइन भी रिचार्ज कराया जा सकेगा।
डाफी टोल प्लाजा के मैनेजर जयराज सिंह ने बताया कि सड़क और परिवहन मंत्रालय ने फास्ट टैग पर नया नियम जारी किया है, जिसमें फ्री फास्ट टैग देने की बात कही गई है। हालांकि इसका आदेश अभी जारी नहीं किया गया है। आदेश आने के बाद नए नियमों के मुताबिक फास्ट टैग जारी किया जाएगा। बताते चलें कि जाम की समस्या से निजात के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक दिसंबर से फ ास्टटैग अनिवार्य कर दिया है। इसकी शुरुआत 2014 से ही की गई थी, लेकिन अभी तक सिर्फ 20 प्रतिशत लोगों ने फ ास्ट टैग का उपयोग किया है। नेशनल हाईवे के क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि जाम की समस्या से निजात के लिए फ ास्टटैग लगाना जरूरी है। सड़क परिवहन मंत्रालय के एनएचआई ने स्पष्ट किया है कि फ ास्ट टैग के नियम का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।