फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी कराने आई महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को नसबंदी कराने आईं महिलाओं और उनके साथ आए परिजनों ने हंगामा किया। महिलाओं को शुक्रवार को नसबंदी के लिए बुलाया गया था, लेकिन सर्जन काफी देर से पहुंचे जिससे महिलाओं और उनके परिजनों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को लठिया, डाफी, बच्छांव सहित विभिन्न गांवों से नसबंदी कराने के लिए महिलाओं को दिन में दस बजे अस्पताल बुला लिया गया था। मगर सर्जन के देर से पहुंचने के कारण नसबंदी करीब दो बजे शुरू हुई। इंतजार लंबा होता देख होहल्ला शुरू हो गया। मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रक्रिया में समय लगने की बात कहते हुए जल्द नसबंदी शुरू होने का आश्वासन देकर शांत कराया। 35 महिलाओं की नसबंदी की गई।
इस बाबत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन सिंह ने हंगामे से इंकार किया, लेकिन विलंब से नसबंदी होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि नसबंदी के ब्लाक नोडल अधिकारी से अस्पताल के लिए अतिरिक्त सर्जन उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि समय से नसबंदी शुरू की जा सके।
विज्ञापन

21 नवंबर से चल रहे पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को सफल बनाने को लेकर काशी विद्यापीठ ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सभी एएनएम के साथ बैठक कर मंथन किया गया। इस दौरान प्रथम चरण में 21 नवंबर से 27 नवंबर के मध्य संपर्क सप्ताह के दौरान एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दंपती से संपर्क कर पुरुष नसबंदी हेतु तथा इस बाबत लोगों को जागरूक करने को कहा गया। दूसरे चरण में 28 नवंबर से चार दिसंबर के बीच नसबंदी कराने की बात कही गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन सिंह, डॉ. प्रवेश मौर्य, विनोद सिंह, संगीता कुमारी, राकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें