जिले में सब्जियों की आधुनिक और उन्नत खेती के लिए किसानों को कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। मंगलवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) शाहंशाहपुर में आईसीआईसीआई बैंक फाउंडेशन के साथ बैठक की। जिसमें परियोजना की रूपरेखा तैयार की गई।
संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक फाउंडेशन के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आईआईवीआर के सहयोग से चलाई जाने वाली प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। परियोजनाओं का प्रमुख फोकस सब्जी किसानों को उन्नत और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना है, ताकि उनकी उपज और आय में वृद्धि हो सके। बैठक में संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र राय, डॉ. अनंत बहादुर मौजूद रहे।