किसानों का कहना था कि कई महीनों से कोऑपरेटिव पर खाद का स्टाक नहीं था। काफी जद्दोजहद के बाद लगभग एक सप्ताह पूर्व खाद तो आया, लेकिन कर्मचारी खाद को वितरित करने में लापरवाही कर रहे हैं। किसी न किसी बहाने किसानों को टाल दिया जा रहा है। जबकि खाद के अभाव में हमारी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
बंधक बनाए गए कोऑपरेटिव अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मैंने कई बार कर्मचारियों को खाद वितरण के लिए कहा, लेकिन वे हमारी बातों को अनसुनी कर दे रहे हैं।