फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर से टहलने निकला किसान, तंगहाली से परेशान होकर पेड़ पर फांसी लगाकर लटका

Tue, 17 Nov 2020 11:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में किसान ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामला तंगहाली का लग रहा है।

विज्ञापन

जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के चनैता गांव निवासी बजरंगी यादव(50) पुत्र सुखई मंगलवार तड़के घर से टहलने की बात कह कर निकला था। प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित नहर के किनारे आम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


ग्रामीण सुबह जब टहलने के लिए निकले तो बजरंगी का शव पेड़ से लटकते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बजरंगी का एक भाई और है। लगभग एक वर्ष पूर्व दोनों अलग-अलग रहने लगे। मृतक की दो पुत्रियां हैं, जिसमें एक की शादी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म़तक के पास कुछ जमीन है, जिस पर वह खेती करता था। परिवार में कमाने वाला यही एक सदस्य था, जो मजदूरी करता थे। परिजनों का कहना है कि लड़की की शादी, मकान का निर्माण आदि बातों को लेकर बजरंगी हमेशा परेशान रहते थे।

कोरोना काल के दौरान लंबे समय तक मजदूरी भी नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया था। संभवत इसी कारण आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया दिनेश कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें