इसी बीच कोल्हूखोर गांव का एक व्यक्ति सिवान से गुजरा तो उसने पेड़ से लटकता शव देखा और गांव में सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बड़े भाई रमाकांत यादव ने बताया कि घनश्याम यादव आर्थिक रूप से काफी परेशान रहता था। उसकी पत्नी प्रमिला यादव आशा बहू के रूप में कार्य करती हैं, उसी की आय से घर का खर्च किसी तरह चलता था। घनश्याम यादव की पांच पुत्रियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। इसी के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव के पास सिवान में एक व्यक्ति ने पीपल के पेड़ से लट कर जान दे दी थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - आस्था जायसवाल, सीओ सदर आजमगढ़