फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्ते पर फरियाद: वाराणसी की राजातालाब तहसील का मामला, ऐसे अपनी शिकायत लेकर पहुंचा फरियादी

Tue, 02 Mar 2021 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कुर्ते पर फिरयादल लिखाकर पहुंचा फरियादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में कभी-कभी ऐसे फरियादी देखे को मिल जाते हैं, जो अपनी फरियाद को अलग तरीके से पेश करते हैं। ऐसा ही एक मामला राजातालाब तहसील से सामने आया है।

विज्ञापन


वाराणसी के राजातालाब तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस में एक फरियादी अपना प्रकरण कुर्ते पर लिखाकर पहुंच गया। कपसेठी निवासी अशोक कुमार दुबे कुर्ते के आगे और पीछे अपनी समस्या लिखवाकर आए थे। उनका कहना था कि सड़क निर्माण में किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है लेकिन मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।

बाबतपुर-भदोही सड़क निर्माण में भूमि जाने से पीड़ित किसान उच्च न्यायालय गया, जहां से समस्या के निस्तारण का आदेश हुआ। जिलाधिकारी ने समस्या के निस्तारण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखा लेकिन अभी तक परिणाम शून्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपसेठी के किसान अशोक कुमार दुबे का कहना था कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री किसानों की समस्या के समाधान को निर्देशित कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारी और अधिकारी उनके आदेशों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इनका मामला राजातालाब तहसील के अंतर्गत आता है। प्रकरण में किसान परेशान हैं और मामला विलंबित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें