कुंभ यात्रा के दौरान बसों व अपने निजी वाहन से आने वाले तीर्थ यात्रियों को रिंग रोड से लगे लिंक रोड के पास ही रख दिया जा रहा है। वाहनों को पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क किनारे पड़े खाली खेतों में पार्किंग के तौर पर ठहराया जा रहा है।
आरोप है कि खेतों में वह खाली जगह पर खड़ी बसों को देख दबंग किस्म के लोग उनसे 500 से 1000 रुपये की वसूली कर रहे थे। यह वसूली सिंहपुर, फरीदपुर रिंगरोड से लगे खाली जगहों पर बाहर के आए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झांसी, भुसावल, नागपुर, भभुआ, आरा से बसों से हजार से पांच सौ रुपये वसूला जा रहा है।