फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः इंजेक्शन लगाते ही बच्ची ने तोड़ा दम, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 04 Sep 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में एक निजी क्लिनिक में उस समय परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया जब एक वर्षीय बच्ची की इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे हरि नारायण की बेटी अनुप्रिया को तेज बुखार हो गया। उसकी मां तारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिजौली गांव के समीप स्थित एक निजी क्लिनिक पर ले गई।

तारा का आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी बेटी को इंजेक्शन लगाया तो उसकी बेटी की हालत बिगड़ने लगी। फिर भी डॉक्टर ने बच्ची को घर भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को तहरीर देने पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि मृतका के पिता अगर डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देंगे, तो उसके आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें