ज्योतिषाचार्य पं. दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि होली पर वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग मिल रहा है। होलिका दहन पर भद्रा का साया भी है। 24 मार्च को होलिका दहन के दिन ही भद्रा भी लग रही है। भद्रा सुबह 9:54 बजे से रात 11:13 बजे तक है। भद्रा की पूंछ का समय शाम 6:33 बजे से शाम 7:53 बजे तक है। भद्रा का मुख का समय शाम 7:53 बजे से रात 10:06 बजे तक है।
पंचांग के अनुसार होलिका दहन के दिन पृथ्वी लोक पर भद्रा का वास सुबह 09:54 बजे से दोपहर 02:20 बजे तक है, पृथ्वी लोक की भद्रा ही हमारे लिए प्रभावी मानी जाती है। इसलिए इस समय कोई काम नहीं करते, वहीं पाताल लोक भद्रा का वास दोपहर 02:20 बजे से रात 11:13 बजे तक है। ऐसे में होलिका दहन का मुहूर्त रात 11.13 बजे से रात 12.07 बजे तक है।
फाल्गुन मास 2024 के व्रत और त्योहार
- 25 फरवरी (रविवार) – फाल्गुन माह शुरू
- 28 फरवरी (बुधवार) – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
- 1 मार्च (शुक्रवार) – यशोदा जयंती
- 3 मार्च (रविवार)- शबरी जयंती, भानु सप्तमी
- 4 मार्च (सोमवार) – जानकी जयंती
- 6 मार्च (बुधवार) – विजया एकादशी
- 8 मार्च (शुक्रवार) – महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू
- 10 मार्च (रविवार) – फाल्गुन अमावस्या
- 12 मार्च (मंगलवार) -फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
- 13 मार्च (बुधवार) – विनायक चतुर्थी
- 14 मार्च (गुरुवार) – मीन संक्रांति
- 20 मार्च (बुधवार) – आमलकी व रंगभरी एकादशी
- 22 मार्च (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत
- 24 मार्च (रविवार) – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
- 25 मार्च (सोमवार)- होली, चैतन्य महाप्रभु जयंती, चंद्र ग्रहण