बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के नाम से ट्रू कॉलर पर फर्जी आईडी बनाने और लोगों को मेसेज भेजने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। साथ ही लोगों को फर्जी कॉल और मेसेज से सावधान रहने की अपील की है।
विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम से ट्रू कॉलर पर फर्जी आईडी बनाकर कॉल और मेसेज किया जा रहा है। अकाउंट पर कुलपति की फोटो भी लगाई गई है। पीआरओ सेल की ओर से जारी खबर के मुताबिक, फर्जी कॉल और मेसेज कर गलत काम करने को भी कहा जा रहा है। इस तरह के मेसेज आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसी तरह की धोखेबाजी का शिकार न होने की अपील की है। कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियाें को भी सूचना दी गई है।