फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुपीठों पर आस्था का आज उमड़ेगा सैलाब

Fri, 31 Jul 2015 02:05 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी की गुरु पीठों पर आस्था का सैलाब गुरुवार की रात को ही उमड़ने लगा। गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार को गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगेंगी।
विज्ञापन

 गढ़वाघाट आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। वहां झूले, चर्खियों और सर्कस के खेल के साथ ही देर रात मेला लग गया। उधर, पड़ाव स्थित सर्वेश्वरी समूह की अघोर पीठ के अलावा, संत कीनानाम स्थली और सतुआ बाबा के दर्शन के लिए बड़ी तादाद में भक्तों ने रात को ही काशी में पड़ाव डाल दिया।
गुरुपूर्णिमा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। गड़वा घाट स्थित सदगुरु शरणानंद के दर्शन के लिए श्रद्धालु आने लगे हैं। वहां सुबह समाधियों की पूजा के बाद दर्शन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

 इसके साथ ही स्वामी वीतरागानंद सरस्वती आश्रम के अलावा परमहंस आश्रम में भी भक्तों की भीड़ लगेगी। पड़ाव स्थित सर्वेश्वरी समूह की अघोरपीठ पर लंबी कतार में लगकर भक्त गुरुपद संभव राम जी का दर्शन करेंगे।
रवींद्रपुरी स्थित संत कीनाराम आश्रम परिसर में अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रात को ही पहुंचने लगी। सतुआ बाबा आश्रम में गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई इलाकों के भक्त पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें