कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने कहा कि एम.पी.एम.एम.सी.सी. एवं एच.बी.सी.एच. टाटा स्मारक केंद्र के तीन मूलभूत सिद्धांतों सेवा, शिक्षा और अनुसंधान को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है। कैंसर के खिलाफ टाटा स्मारक केंद्र की लड़ाई में हमारे साथ खड़ा होने के लिए हम एनसीएल का शुक्रगुजार हैं।
सीएसआर के तहत मिलने वाली राशि से अस्पताल आने वाले कैंसर मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही वर्तमान की सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के कैंसर मरीजों को टाटा स्मारक केंद्र वाराणसी में अत्याधुनिक गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहर और प्रांतों में न भटकना पड़े और उन्हें घर के पास इलाज कराने में सहूलियत मिल सके।
एनसीएल कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित अनुषंगीं कम्पनी है, जो 135 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन कर देश की ऊर्जा संरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। विगत वर्ष एनसीएल सीएसआर के तहत 157.87 करोड़ खर्च कर स्वास्थ, शिक्षा,कौशल विकास, रोजगार सृजन, खेल प्रोत्साहन और दिव्यांग कल्याण को नव आयाम दे रही है।