फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को फोन कर अपहरण की धमकी, कहा- पिता से 10 लाख रुपये मंगवाओ 

Thu, 13 Dec 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
किशोरी को फोन पर अपहरण की धमकी देकर उसके पिता से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में बुधवार को वाराणसी के कैंट थाने में एक नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी पुलिस उसके आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


अर्दली बाजार क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर कालोनी निवासी व्यक्ति कैंट थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मकबूल आलम रोड स्थित एक कोचिंग में रोजाना की तरह पढ़ने गई थी। कोचिंग पहुंचने पर उनकी बेटी के मोबाइल पर कॉल आई और घर न जाने देने की धमकी देते हुए अश्लील बातें की गई। इसके कुछ ही देर बाद दोबारा कॉल आई।

कॉल करने वाले ने कहा कि अपने पिता से 10 लाख रुपये मंगवाओ। रुपये ने देने पर अपहरण और सरेराह अश्लील हरकत करने की धमकी दी गई। कॉल से भयभीत छात्रा भाग कर घर आई और पिता को घटना के बारे में बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंशुमान सिंह और तीन अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन

बदमाश झुन्ना के भाई ने मांगी 25 लाख की रंगदारी

लमही स्थित निजी जमीन को न बेचने देने, 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बुधवार को कैंट थाने में ओमप्रकाश मिश्र उर्फ सोनू पंडित और एक अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर की गई है।

कैंट थाना के लमही निवासी शिकायतकर्ता ने एसएसपी से गुहार लगाई कि गांव में उनकी जमीन है, जिसे वह बेंचना चाहते है। उस जमीन पर बदमाश झुन्ना पंडित के भाई ओमप्रकाश मिश्र उर्फ सोनू की नजर है।

वह जमीन बेचने के एवज में 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है और ना देने पर जान से मारने की धमकी दिया। बताया कि सात दिसंबर को जब वो जमीन पर बाउंड्री करा रहे थे तो सोनू अपने अन्य साथियों के साथ आया और सारा सामान उठा ले गया।
विज्ञापन

रंगदारी नहीं दोगे तो नहीं खोलने देंगे दुकान

चेतगंज थाना अंतर्गत लहंगपुरा औरंगाबाद निवासी दिव्यांग व्यापारी को कॉल कर बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर दुकान न खोलने देने और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। प्रकरण को लेकर चेतगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

व्यापारी के अनुसार उनका दुकान और मकान एक ही जगह है। मंगलवार की रात उन्हें कॉल कर रंगदारी के तौर पर रुपया देने को कहा गया। रुपया न देने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की बात कही गई है।

इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार भयभीत है और वो चलने-फिरने में असमर्थ हैं। प्रकरण की तफ्तीश में जुटी चेतगंज पुलिस जिस नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी, उसकी जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें