वाराणसी। दुर्गाकुंड के कोचिंग संचालक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सोमवार की रात भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, मकान की खरीद-बिक्री से संबंधित मामला है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड में आकाश इंस्टीट्यूट के निदेशक और सेवा भारती काशी प्रांत के उपाध्यक्ष विष्णु देव तिवारी के अनुसार जवाहर नगर एक्सटेंशन में आवास विकास का पुराना मकान खरीदा था। आरोप है कि सोनारपुरा निवासी देवाशीष पाल ने मकान के खिलाफ पुरातत्व व आवास विकास आदि विभागों में झूठी शिकायत की। इसके एवज में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसा मांगने का वीडियो ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपा है।