फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मां-बेटे की मौत 

Mon, 16 Apr 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
इसी घर में हुआ विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में सोमवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की वजह से मकान में आग लग गई और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं पुलिस विस्फोट की वजह सिलेंडर फटना बता रही है।
विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी मीरा देवी (60) पत्नी स्व. मंगरु अपने बेटे राजन (28), उसकी पत्नी मधु (26), पोती रुही (3) दूसरे बेटे चंदन (23) और चंदन की पत्नी सुधा (20) के साथ रहती थी। गांव वालों के मुताबिक राजन और चंदन काफी दिनों से अपने घर में अवैध तरीके से पटाखा बनाते थे।

सोमवार की दोपहर घर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें मीरा के अलावा राजन, चंदन और सुधा झुलस गए। तेज धमाके से घर में आग लग गई और कमरों में धुआं भर गया। विस्फोट की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


झुलसे परिवारवालों को ग्रामीणों ने पहले पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मीरा और राजन की मौत हो गई जबकि चंदन और सुधा की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अब तक की जांच में सिलेंडर के फटने से विस्फोट की बात सामने आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें