फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराना और सिनेमा देखना होगा महंगा

Tue, 31 Mar 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में शहर के निजी नर्सिंग होम में इलाज कराना, सिनेमा देखना और कुत्ता पालने का शौक रखना महंगा पड़ेगा। वजह, लाइसेंस शुल्क बढ़ा कर नगर निगम अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है। वहीं शहर को बैनर-होर्डिंग के जंजाल से मुक्ति दिलाने का खाका भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


तय हुआ है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध तरीके से होर्डिंग, बैनर या किसी भी प्रकार की विज्ञापन सामग्री लगाने पर कम से कम पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। ये फैसले सोमवार को लिए गए नगर निगम की बजट बैठक में। हंगामे के बगैर सवा चार घंटे चली बैठक में सोमवार को मिनी सदन में निगम का वित्तीय वर्ष 2015-16 का बजट संशोधन के साथ पास हुआ। बजट में नगर निगम के लिए 680.68 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय और इतने ही व्यय का प्रावधान रखा गया है।

जेएनएनयूआरएम व तेरहवें वित्त आयोग के तहत हुए विकास कार्यों, पार्किंग और जलकल के बजट पर आगामी सात अप्रैल को 12 बजे से बैठक बुलाई गई है। इस फैसले के साथ महापौर रामगोपाल मोहले ने बैठक स्थगित कर दी। दोपहर 12 से सवा चार बजे तक चली बैठक के दौरान पार्षदों ने दलीय मतभेद दरकिनार कर सिर्फ नगर निगम की आय बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और प्रस्ताव पारित किए।
विज्ञापन


इसके तहत 20 बेड के नर्सिंगहोम से अब दो हजार रुपये सालाना की जगह आठ हजार और इससे अधिक बेड के अस्पतालों से पांच की जगह 20 हजार वसूला जाएगा। जबकि सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स से प्रति शो 30 रुपये शुल्क बढ़ाया जाएगा। वहीं कुत्ता पालने का लाइसेंस सालाना 20 रुपये की बजाय अब दो सौ रुपये लिया जाएगा।

बैठक में पार्षद शंकर विशनानी, वरुण सिंह, शिव सेठ, रविकांत विश्वकर्मा, विजय जायसवाल, गोविंद शर्मा, अशोक मिश्रा, डॉ. राजेश जायसवाल, राजेश यादव, अनिल शर्मा, अजय गुप्ता, अनीसुर्रहमान, असलम, सीताराम केसरी, प्रियंका मौर्या, अमरदेव यादव, दीनानाथ गुप्ता, विनोद, सत्यम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें