फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियोग्राफी के जरिये नारी उत्पीड़न को बयां किया

Tue, 31 Mar 2015 02:02 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महिला महाविद्यालय बीएचयू के वार्षिक समारोह में लोक संस्कृति की सतरंगी छटा देखने को मिली। इस दौरान छात्राओं ने बांग्ला और राजस्थानी लोकनृत्य के साथ ही कोरियोग्राफी के जरिए नारी के प्रति सामाजिक संवेदन शून्यता को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

साथ ही देशभक्ति गीतों से भी छात्राओं ने देशप्रेम का भाव जगाया और कोरियोग्राफी के जरिये नारी उत्पीड़न के दर्द को बयां किया। यहां मेधावी छात्राआें को पुरस्कृत भी किया गया।
समारोह के दौरान प्रथम चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राआें को पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक संघ पुरस्कार के अंतर्गत शशिबाला गुप्ता, पूजा तिवारी को पुरस्कृत किया गया। स्पंदन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भूमिका शुक्ला, सृष्टि सिंह, श्वेता कुमारी, स्निग्धा, करुणा, साक्षी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 शैक्षणिक गतिविधियों में रानी पंजवानी, प्रियंका, आकांक्षा, गरिमा तिवारी, श्वेता जायसवाल सहित कई छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य प्रो. संध्या सिंह कौशिक ने महाविद्यालय के उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्राओं द्वारा संपादित पत्रिका ‘ज्योति’ का विमोचन भी हुआ।
 इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं जिसकी शुरुआत शिव वंदना से की गई। राजस्थानी लोकनृत्य कालबेलिया की प्रस्तुति सराहनीय रही। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बीएचयू के रेक्टर प्रो. कमलशील ने किया। संचालन प्रो. लयलीना भट्ट ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ऋचा कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें