इसको देखते हुए आईएमएस बीएचयू प्रशासन ने अस्पताल में सामान्य ओपीडी को बंद करने का निर्णय लिया है। इसमें केवल इमरजेंसी सेवा ही चलती रहेगी। शनिवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर बीआर मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका फैसला हो चुका है, जल्द ही आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। बैठक में इसे बुधवार से प्रभावी करने का निर्णय हुआ है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और चिकित्सकों, कर्मचारियों के संक्रमित होने के साथ ही सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज करने में चिकित्सक लगे हैं। फिलहाल सामान्य ओपीडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था पहले की तरह चलती रहेगी। टेलीमेडिसिन के माध्यम से ऑनलाइन परामर्श दिया जाएगा। - प्रो.बीआर मित्तल, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
नही उठा अस्पताल के एमएस का फोन
आईएमएस बीएचयू में निदेशक की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया जा चुका है। निदेशक ने बताया कि आगे की व्यवस्थाओं के लिए एमएस को अधिकृत किया गया है। कब से ओपीडी बंद होगी, मरीजों की सुविधा के लिए और क्या फैसला होगा, इस बारे में जब एमएस डॉक्टर एसके माथुर को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। ऐसे में यह व्यवस्था कब से प्रभावी होगी, इसको लेकर असमंजस बना हैं।