उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सराय छोटू गांव में रविवार की शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने महिला को उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि नशेड़ी पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बनारस के चौबेपुर थाना क्षेत्र के उकथी गांव निवासी सर्वजीत यादव की पुत्री अन्नू यादव की शादी दो वर्ष पहले सराय छोटू गांव निवासी अनीश यादव से हुई थी। मृतका के मायके वालों ने बताया कि रविवार की शाम अन्नू के साथ उसके पति द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद उनका भतीजा बबलू कुछ ही समय में अन्नू के ससुराल पहुंच गया। यहां अन्नू जमीन पर पड़ी थी।
शरीर पर चोट के निशान नहीं