फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 7-8 मई को काशी विद्यापीठ में दो दिन टली परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 28-29 अप्रैल को जो परीक्षाएं टाली गई थी उसकी नई तिथि विवि की ओर से जारी कर दी गई है। परीक्षा विभाग की ओर से अब ये परीक्षाएं 7-8 मई को कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विवि में स्नातक, स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं। इस बीच 28-29 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं को विश्वविद्यालय प्रशासन ने टाल दिया था। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की अपील को इसकी मुख्वय वजह बताया गया। अब पीएम का दौरा खत्म होने के बाद विवि के परीक्षा विभाग ने विषयवार होने वाली दो दिन की परीक्षा का नया शेडयूल जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों में 28 अप्रैल को होने वाली एमएसडब्ल्यू चौथे सेमेस्टर की परीक्षा अब 7 मई को 2 से 4 बजे तक कराई जाएगी। कैंपस में 28 अप्रैल की एमएसडब्ल्यू चौथे सेमेस्टर, एमएआईआरपीएम, एमए गांधी अध्ययन चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 7 मई को होगी। उन्होंने बताया कि एनजीओ एमएसआरडी, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी प्रथम सेमेस्टर की 29 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 8 मई को दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी। इसके अलावा सोशल वर्क के पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा भी 8 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें