महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में नौ मार्च से होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए मंगलवार को जिलेवार केंद्रों की सूची फाइनल कर दी गई। इस बार 247 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
बलिया में सर्वाधिक 71 और दूसरे नंबर बनारस में 56 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में इस बार करीब 3.20 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा की कापियां आ गई हैं, वहीं छात्र संख्या के साथ ही अब केंद्रों की सूची भी फाइनल हो गई है।
परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि जिलेवार केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद जल्द नोडल सेंटर पर कापियां भेजवा दी जाएंगी।
जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र भी अपलोड करा दिया जाएगा।
जिलेवार परीक्षा केंद्र
बलिया 71
बनारस 56
चंदौली 38
भदोही 17
मिर्जापुर 37
सोनभद्र 28