फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल 13 केन्द्रों पर होगी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए 20 सितंबर को होने वाले उत्तरप्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपी एसईई-2020) में जिले में 13 केंद्रों पर 13089 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की ओर से तीन शिफ्ट में कराई जाने वाली परीक्षा के लिए अशोका इंस्टीट्यूट पहाड़िया को नोडल सेंटर बनाया गया है। जहां से वाराणसी व आसपास के जिलों की परीक्षाएं एकेटीयू से आये नोडल अधिकारी के देखरेख में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

अशोका इंस्टीट्यूट पहाड़िया के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य ने बताया कि तीन शिफ्ट में होने वाली परीक्षा 9 से 11 बजे और 12 से 3 बजे और तीसरे शिफ्ट की परीक्षा 3.45 बजे से से 6.15 बजे तक कराई जाएगी। बताया कि परीक्षा के लिए एकेटीयू से नोडल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कोरोना काल में हो रही परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग सहित कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां बने हैं केंद्र
-अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
- सरस्वती हायर एजुकेशन एंड टेक्निकल कॉलेज आफ इंजीनियरिंग
-काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी
-काशी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी
-राजश्री स्कूल आफ मैनेजमेंट
- यूपी कॉलेज कैंपस
-हरिशचंद्र पीजी कॉलेज मैदागिन
-काशी विद्यापीठ मानविकी संकाय
- राज स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड साइंस
- जीवनदीप इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
- उदय प्रताप पब्लिक स्कूल
- सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल।
-एसबीबीएस स्कूल, नई सड़क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें