फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

721 छात्रों ने दी स्नातक की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी कॉलेज की स्नातक प्रवेश परीक्षा हुईं। बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 991 में से 721 छात्र ही शामिल हुए। परीक्षा के समाप्त होते ही उत्तर कुंजिका भी ऑनलाइन कर दी गई। प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि उत्तर कुंजिका कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड है। किसी भी अभ्यर्थी को अगर कोई आपत्ति है तो तीन दिन के अंदर वह लिखित आपत्ति दर्ज करा सकता है। शनिवार को बीकॉम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्र परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें