महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीकॉम और एमकॉम के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 29 मार्च को वाणिज्य विभाग में होगी। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के ऐसे छात्र जिनकी प्रायोगिक परीक्षा किसी भी कारण से छूट गई हो वह 29 मार्च को इसमें शामिल हो सकते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. कृपाशंकर जायसवाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को कुलसचिव द्वारा शुल्क के लिए अग्रसारित आवेदन पत्र के साथ दो हजार रुपये की शुल्क रसीद तथा प्रवेश पत्र के साथ प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना होगा।