फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: बैलेट पेपर पर किसी तरह का निशान लगा तो निरस्त हो जाएगा मत, बैंगनी रंग की कलम से करना होगा मतदान

Fri, 25 Mar 2022 11:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी डीएम  कौशल राज शर्मा ने प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि बैलेट पेपर पर किसी भी प्रकार की डॉट या निशान कतई न लगाए अन्यथा बैलेट पेपर निरस्त हो जाएंगे। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2022 के संबंध में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राइफल क्लब में हुई इस बैठक में आदर्श आचार संहिता एवं चुनावी प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने राजनीतिक दलों के लोगों से कहा कि मतदाताओं को प्रचार के दौरान मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, क्योंकि इस चुनाव में चुनाव चिन्ह नहीं होते हैं, बल्कि वरीयता क्रम से मतदान किए जाते हैं। बैलेट पेपर पर किसी भी प्रकार की डॉट या निशान कतई न लगाए अन्यथा बैलेट पेपर निरस्त हो जाएंगे।

कोई भी विधायक एजेंट नहीं बन सकेंगे

मतदान के दौरान मतदाताओं को बैंगनी रंग की कलम दी जाएगी। उसी कलम से मतदाता वरीयता क्रम में अपना मतदान करेंगे। मतदाता अपने साथ लाए गए कलम से कतई मतदान न करें, अन्यथा उनका मतदान निरस्त माना जाएगा। कैमरे अथवा मोबाइल मतदाता मतदान केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।

मतदान प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। जो मतदाता सायं 4 बजे तक मतदान केंद्र पर पहुंचकर लाइन में लग जाएगा, उसे मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। कोई भी विधायक एजेंट नहीं बन सकेगा। मतदान के पश्चात बैलट बॉक्स स्ट्रांग रूम में रखे जाने के पश्चात स्ट्रांग रूम को सील करने के दौरान प्रत्याशी व उनके एजेंट मौके पर मौजूद रहेंगे।

स्ट्रांग रूम के बाहर प्रत्येक प्रत्याशी के दो-दो व्यक्ति निगरानी के लिए रह सकते हैं। बशर्ते वे अपना पास निर्वाचन कार्यालय से अवश्य बनवा ले। उन्होंने लोगों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी मतदाता को किसी भी प्रकार का प्रलोभन आदि न दें और आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

वाराणसी में त्रिकोणीय मुकाबला

वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2022 की नामांकन प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को सेंट्रल जेल में बंद निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। अब एमएलसी चुनाव में भाजपा के डॉ. सुदामा पटेल, सपा के उमेश यादव और पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। फिलहाल नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों प्रत्याशी जीत के लिए अब ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें