फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल दिवस पर पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के सहयोग से वाराणसी राउंड टेबल 196 की ओर से कारगिल विजय दिवस पर कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद सैनिकों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में विंग कमांडर सतीश चंद्र मिश्रा, साहिल गर्ग, प्रतीक जैन, यश शाह, अपूर्व माथुर व संकेत ने पूर्व सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कारगिल ऑपरेशन के दौरान घायल सैनिक अजय कुमार सिंह, अलीम अली, 1971 की लड़ाई के दौरान शहीद सिपाही राम अवतार सिंह की पत्नी प्रमिला सिंह, ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद सिपाही विजय प्रसाद की पत्नी शशिकला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरेका में मनाया गया विजयोत्सव
बरेका के सूर्य सरोवर प्रांगण में सोमवार को कारगिल युद्ध को याद कर विजयोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बरेका के अधिकारी, कर्मचारी, भूतपूर्व कर्मचारी व खिलाड़ी सहित बच्चों ने कारगिल के शहीदों को याद कर सैकड़ों दीप और मोमबत्ती जलाई। सभी ने वीरगति प्राप्त जवानों को श्रद्धा पूर्वक याद कर श्रद्धांजलि दी। संचालन भूत पूर्व कल्याण निरीक्षक एमपी ठाकुर ने किया। इस दौरान उप महाप्रबंधक विजय, डॉ. सुनील कुमार, राजेश कुमार, नवीन सिन्हा, विनोद कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन
भारत विकास परिषद काशी के नीलकंठ शाखा ने सोमवार को कारगिल विजय दिवस पर सिगरा शहीद उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा की ओर से सैनिकों के सम्मान के साथ सेवा एवं संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शहीद उद्यान में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान काशी प्रदेश के महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल, राजेश सोनी, प्रवीण श्रीवास्तव, महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, डॉॅ. ज्योति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें