फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कदम मनमानी की छूट, यात्रियों से लूट

Sat, 14 Nov 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के मौसम में जहां यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, वहीं कैंट रेलवे स्टेशन पर हर तरफ नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन

 जीआरपी की शह पर ट्रेनों में अवैध वेंडिंग चल रही है। यहां से चलने वाली ट्रेनें वाशिंग लाइन से ही खुली आ रही हैं तो कुली बेरोकटोक सीट बेचने में जुटे हैं।
 पानी को लेकर मचे हो-हल्ले के बावजूद शुक्रवार को ट्रेनों में लोकल कंपनी की पानी की बोतल धड़ल्ले से बिकती देखी गई।
कैंट रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग चरम पर है। आठ-नौ नंबर प्लेटफार्म पर अवैध लोग आराम से खुले सामान बेचते नजर आ जाएंगे। रेल नीर को लेकर मचे तमाम हो-हल्ले के बावजूद शुक्रवार को मुंबई जाने वाली दादर एक्सप्रेस में लोकल कंपनियों की पानी की बोतलें धड़ल्ले से बिकती नजर आईं।
विज्ञापन

इसके अलावा खुला खाना, गुटखा, तंबाकू भी खुलेआम बिकता रहा। जब इस बाबत मुख्य खान-पान निरीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जीआरपी को कई बार मेमो दिया जा चुका है बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब दादर प्लेटफार्म पर लगाई जा रही थी तो जनरल बोगियों की कई सीटों पर वाशिंग लाइन से ही कब्जा कर लिया गया था।
ऐसा करने वाले कोई और नहीं बल्कि कुली ही थे। पहले से ही तय लोगों को प्लेटफार्म पर सीट देकर उनसे सौ से डेढ़ सौ रुपये एक सीट के लिए जा रहे थे।
 कुली यात्रियों से जबरदस्ती भी कर रहे थे पर यात्रियों की सुनने वाला प्लेटफार्म पर कोई नहीं नजर आया। राजकीय पुलिस बल के जवान प्लेटफार्म से नदारद रहे।
नियमत: किसी भी रेलवे स्टेशन से आरंभ होने वाली ट्रेनें जब वाशिंग लाइन से प्लेटफार्म पर लाई जाती हैं तो उनकी बोगियां बंद होनी चाहिए।
प्लेटफार्म पर ही यह खुलती हैं। कैंट रेलवे स्टेशन पर तो नजारा बिल्कुल इसके उलट है। मुंबई जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों की कई बोगियां खासकर जनरल बोगी वाशिंग लाइन से ही खुली आ रही हैं।
 यही नहीं इनमें यात्री भी वाशिंग लाइन से ही बैठ जा रहे हैं। यह कहीं न कहीं रेल कर्मियों की लापरवाही और कुलियों से सांठ-गांठ को दर्शाता है। यह नजारा सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़ा करता है।
जीआरपी दलालों पर भी लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। जहां तत्काल टिकट आसानी से दलाल हथिया ले रहे हैं तो वहीं खुले आम यात्रियों को टिकट दो से तीन गुने दाम में बेचा जा रहा है बावजूद इसके अभी तक एक भी दलाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें