फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भी महागठबंधन का फार्मूला संभव

Sat, 14 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बिहार की तर्ज पर 2017 में यूपी चुनाव में भी महागठबंधन संभव है।
विज्ञापन

कहा कि दो साल बाद सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत बिहार से भी खराब होगी। शिवपाल गुरुवार की शाम खिड़किया घाट पर गोवर्धन पूजा समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए सपा 2017 में महागठबंधन बना सकती है।
सपा सुप्रीमो के अनुज शिवपाल ने कहा कि यूपी में सपा का सीधा मुकाबला भगवा ब्रिगेड से होगा। भाजपा के साथ ही शिवपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता ने झूठे वादे करने का सबक भाजपा को सिखाया है।
विज्ञापन

 बिहार से कहीं ज्यादा दयनीय स्थिति भाजपा की यूपी में 2017 में होने वाली है। कहा कि प्रदेश मेें बसपा से नहीं बल्कि भाजपा से सपा की सीधी लड़ाई है।
यूपी में महागठबंधन बनाने का फैसला जल्द ही पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव लेंगे। मोदी पर हमलावर रहे सपा के कबीना मंत्री ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बने 18 महीने से ज्यादा हो गए मगर उनके संसदीय क्षेत्र में जो कुछ भी विकास का काम हुआ है प्रदेश की अखिलेश सरकार ने कराया है।
पीएम के क्षेत्र में केंद्र की एक योजना भी दिख नहीं रही है। पीएम ने अपने क्षेत्र के लोगों को तमाम सपने दिखाए, धरातल पर एक भी काम नजर नहीं आ रहा है।
जबकि दो साल में सपा ने अकेले बनारस के विकास पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। केंद्र सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो गंगा ही निर्मल हुई और न ही स्मार्ट सिटी बनी।
विज्ञापन

 कबीना मंत्री आजम खां के इस्तीफे  के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि यह सब निराधार खबरें हैं। आजम सपा के बड़े नेता हैं और पार्टी प्रमुख से उनके नजदीकी रिश्ते हैं।
आजम खां सपा से कभी अलग नहीं होंगे। रहा सवाल उनकी नाराजगी का तो उन्हें मना लिया जाएगा। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें