फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इनसे खाकी भी डरती है, बड़ागांव थाना परिसर में आतंक का कारण बनी मधुमक्खियां, कैसे पाएं छुटकारा

Sun, 01 Jun 2025 11:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

थाने में मधुमक्खियों का छत्ता अब परेशानी का कारण बनने लगा है। आलम ये है कि फरियादी भी भयभीत रह रहे हैं। बड़ागांव थाने में इनके आतंक से खाकी भी डरती है और इसका हल तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बनारस के बड़ागांव थाने में मधुमक्खियों से खाकी के मन में डर है। यहां तक की फरियादी भी भयभीत हैं कि न जाने कब इनका हमला हो जाए। थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि थाना परिसर में ही स्थित एक पेड़ पर मधुमखियों ने विशाल छत्ता बना लिया है जिससे बीते तीन दिनों से थाने पर फरियाद लेकर आने जाने वालों व पुलिस कर्मियों के लिये परेशानी पैदा हो जा रही है।

विज्ञापन


आलम ये है कि अब तक एक दर्जन से ज्यादा फरियादियों के साथ ही आधे दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ये अपना निशाना बना चुकी है। जिसके कारण अब लोग थाने पर फरियाद लेकर जाने से भी बच रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बाबत वन विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी है लेकिन कोई समाधान नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें