फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों खर्च के बाद भी कदम-कदम पर सांसत

Mon, 29 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर-उधर बिखरी गिट्टियां और जगह-जगह गड्ढे राह में बाधक बन गए हैं। ऊपर         से उड़ती धूल से लोग और भी परेशान हैं।  करोड़ांे खर्च होने के बाद भी  खस्ताहाल हुईं सड़कों पर आए दिन जाम लगने के साथ ही दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन


 
लंबे इंतजार के बाद पांडेयपुर से हुकुलगंज मार्ग का निर्माण अभी हाल ही में वीडीए ने कराया। इस पर एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए लेकिन सड़क कई जगह उखड़ चुकी है। अब उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सड़क निर्माण में तारकोल के खेल के चलते बनते ही सड़क उखड़ने का यह कोई इकलौता मामला नहीं।


मिंट हाउस से वरुणापुल मार्ग तक की सड़क का भी हाल ऐसा ही है। इस सड़क को सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। इसे बीते दिसंबर माह के पहले सप्ताह में बनाया गया लेकिन वह सड़क भी जगह-जगह बैठने लगी है। मीरापुर बसही से नटिनियादाई मार्ग भी चलने लायक नहीं रह गया है।
विज्ञापन



कमच्छा तिराहा, गोदौलिया, रविंद्रपुरी मार्ग पर भी विभिन्न कार्यों के लिए सड़क की खुदाई कराई गई लेकिन काम होने के बाद सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया। उधर, मीरापुर बसही से नटिनियादाई मार्ग महीनों से खराब है। इसका मुद्दा शहर उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल ने हाल ही में विधानसभा में उठाया था। उसके बाद भी अब तक सड़क बनाने की कोई पहल सामने नहीं आई। इस बारे में एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि सोमवार को जलकल, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और जलनिगम के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सड़कों की मरम्मत के लिए कड़े निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें